Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशे पर फिर सियासी घमासान, पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर नशे का मुद्दा गरमाता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को नशे के मामले में घेरा है। दरअसल पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ( Charajnit Singh Channi ) ने वीडियो जारी कर आप सरकार को नशे के मामले मदिन घेरा है। चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने 2 लोगों से बातचीत कर नशे की डिलीवरी का वीडियो जारी किया। चन्नी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें 2 लोग उनके साथ बैठे हैं। दोनों नशे की डिलीवरी और नशा तस्करों के संबंध में बात कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि नशा तस्कर 10 मिनट भी नहीं, बल्कि 5 मिनट में कहीं भी नशे की डिलीवरी आज भी दे रहे हैं। वीडियो में शामिल युवकों ने कहा कि नशा कारोबार की शिकायत करने के बावजूद कई बार पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती। यहां तक कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के भी कुछ समय बाद बाहर आ जाने की बातें सामने आई हैं। वहीं एक व्यक्ति का दावा है कि उनके रिश्तेदार की नशे से मौत हो गई थी और उन्होंने नशा तस्कर को पकड़वाया था। युवक का भोग भी नहीं पड़ा और उससे पहले तस्कर बाहर आ गया। वीडियो में पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान पर भी सवाल किए गए। चन्नी के साथ बैठे युवकों का दावा है कि इस अभियान के बाद नशा बढ़ा ही है, कम नहीं हुआ।