डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की।
जालंधर
(Jalandhar)
में सुबह सुबह आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लक्की ओबराए गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक या एक से अधिक हमलावर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
[caption id="attachment_101609" align="aligncenter" width="1200"]
Lucky Oberai[/caption]
15 से 16 राउंड फायरिंग
गोलियों की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों ने डर के माहौल में तुरंत अपने-अपने शटर बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू किया। मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
[caption id="attachment_101614" align="aligncenter" width="1200"]
Model Town Jalandhar[/caption]
राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे लक्की
घायल लक्की ओबराए को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लक्की ओबराय की मौत हो गई है। लक्की ओबराय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
[caption id="attachment_84821" align="aligncenter" width="1200"]
Dhanpreet Kaur[/caption]
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।