Skip to content

BTS Comeback: BTS का ग्रैंड कमबैक, 4 साल बाद इस OTT पर धमाल मचाएगा लाइव शो

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। BTS Comeback: दुनिया भर में के-पॉप का जादू बिखेरने वाला मशहूर बैंड BTS एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2022 के बाद लंबे इंतज़ार के बाद अब BTS अपने भव्य कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खबर ने दुनियाभर की BTS Army को उत्साह से भर दिया है। खास बात यह है कि इस बार BTS का यह कमबैक Netflix के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचेगा। हाल ही में Netflix ने BTS के साथ अपने आने वाले खास प्रोजेक्ट्स की आधिकारिक घोषणा की है। इसके तहत न सिर्फ BTS का कमबैक कॉन्सर्ट लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, बल्कि एक एक्सक्लूसिव डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी रिलीज की जाएगी। [caption id="attachment_97994" align="aligncenter" width="1200"] Singer Kim Tae-hyung Singer Kim Tae-hyung[/caption]

प्रोजेक्ट में BTS के सभी सदस्य नज़र आएंगे

इस प्रोजेक्ट में BTS के सभी सात सदस्य—जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंगकुक—नज़र आएंगे।जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को BTS अपना पहला कमबैक कॉन्सर्ट दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित ग्वांगह्वामुन स्क्वायर में आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट को दुनिया भर में केवल Netflix पर लाइव देखा जा सकेगा। Netflix ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में “BTS X Netflix: BTS The Comeback Live” लिखते हुए इस इवेंट की तारीख और लोकेशन साझा की है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Netflix US (@netflix)

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘BTS: THE RETURN’ रिलीज होगी

इसके बाद 27 मार्च को Netflix पर BTS की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘BTS: THE RETURN’ रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री BTS के नए कमबैक एल्बम ‘अरिरंग’ (Arirang) को तैयार करने की पूरी यात्रा को दिखाएगी, जिसमें बैंड के संघर्ष, मेहनत और रचनात्मक प्रक्रिया की झलक मिलेगी। इसके साथ ही BTS ने अपने 2026-2027 वर्ल्ड टूर की भी पहले ही घोषणा कर दी है। यह टूर अप्रैल 2026 में दक्षिण कोरिया से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगा। इस दौरान BTS एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के 70 से अधिक शहरों में परफॉर्म करेगा। [caption id="attachment_37388" align="aligncenter" width="800"] TV[/caption]

टूर लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं

हालांकि, जारी की गई टूर लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है, जो भारतीय फैंस के लिए जरूर निराशाजनक खबर है। इसके बावजूद BTS के कमबैक और Netflix पर मिलने वाले इस खास कंटेंट को लेकर भारतीय फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।