Skip to content

UP News: भाजपा नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मथुरा। UP News: भाजपा (BJP) नेता पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि हमलावरों ने भाजपा नेता क घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

नेता पर जानलेवा हमला

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura ) में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नंदगांव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर उत्पात मचाया। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दान बिहारी ने पिछले नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में चुनाव लड़ा था। नंदगांव में उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसी वजह से करीब तीन दर्जन लोगों ने उनके घर पर हमला किया गया है। वहीं घटना की जानकारी ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।