Jalandhar News: रियाज़पुरा मोहल्ले में पेयजल समस्या पर तुरंत कार्रवाई, नितिन कोहली ने मौके पर लिया जायज़ा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: नितिन कोहली, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत रियाज़पुरा मोहल्ले में लंबे समय से गंदा पेयजल आने की गंभीर समस्या का संज्ञान लिया गया। नलों से आ रहा पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था।
सूचना मिलते ही नितिन कोहली (Nitin Kohli) तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली की जांच की तथा क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।