डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के वार्ड नंबर 8 में 35.31 लाख रुपए की लागत से तैयार नई सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) उपस्थित रहे।
जालंधर
(Jalandhar)
सैंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि क्षेत्र का समग्र और योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर हो रहे कार्यों से मापा जाता है। हमारा लक्ष्य है कि हर गली में पक्की सड़कें, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।”
[caption id="attachment_102898" align="aligncenter" width="1200"]
AAP leader and Jalandhar Central in-charge Nitin Kohli inaugurates a new road project worth ₹35.31 lakh in Ward No. 8[/caption]
बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट भी शुरू
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में वार्ड के भीतर अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे, ताकि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके। “हम दीर्घकालिक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि भविष्य में क्षेत्र को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े,” उन्होंने कहा।
इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की संपत्ति मूल्य और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।
[caption id="attachment_88512" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]
नितिन कोहली की सराहना
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने नितिन कोहली के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार मैदान में रहकर काम कर रहे हैं। उनकी सक्रिय नेतृत्व शैली और जनता से सीधा संवाद वार्ड में विकास कार्यों को नई गति दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि इसी सोच और प्रतिबद्धता से क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी।
इस मौके पर अमरदीप कीनू, एडवोकेट प्रभजोत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखजीत सिंह, मेजर एल.एस. खैरा, कर्नल सी.एस. चहल, श्री तिवारी, टिम्मी आहलूवालिया, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, संजीव तरेहन और गोल्डी मरवाहा सहित कई प्रमुख हस्तियां और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और रिहायशी समुदाय के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और विकास कार्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।