Skip to content

Weather Update: मौसम ने एक बार फिर ली करवट, इन जगहों पर होगी जमकर बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पहाड़ी इलाकों में आज मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। इसका असर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी महसूस किया जा सकता है। आज से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में महसूस किया जा सकता है। इन राज्यों में आज आंधी-तूफान और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, सुबह के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कोहरा छा सकता है। [caption id="attachment_91226" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, उत्तर भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अगले चार दिनों में इसके सामान्य स्तर पर लौटने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।