डेली संवाद, उज्जैन।
Mahakaleshwar Temple Ujjain News: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब भक्त भस्म आरती () की तर्ज पर संध्या आरती और शयन आरती के दर्शन के लिए भी अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
(Mahakaleshwar Jyotirlinga)
मंदिर प्रशासन ने इस नई व्यवस्था की जानकारी साझा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर के श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट [https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/](https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/) के माध्यम से संध्या और शयन आरती दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
[caption id="attachment_102805" align="aligncenter" width="1200"]
Mahakaleshwar Temple[/caption]
श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी
यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है, जो दूर-दराज से उज्जैन (Ujjain) पहुंचते हैं और निश्चित रूप से आरती दर्शन करना चाहते हैं। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संध्या आरती (Sandhya Aarti Booking) के लिए ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं शयन आरती (Shayan Aarti Booking) की बुकिंग शाम 4 बजे से की जा सकेगी।
दोनों आरतियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। अनुमति प्राप्त श्रद्धालुओं को दोनों आरतियों के लिए मंदिर के गेट नंबर 1 से प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को शाम 6 बजे तक मंदिर परिसर में पहुंचना अनिवार्य होगा।
[caption id="attachment_102806" align="aligncenter" width="1200"]
mahakaleshwar bhasma aarti booking[/caption]
दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना होगा
वहीं शयन आरती के लिए दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर प्रवेश में कठिनाई हो सकती है। मंदिर प्रशासन (Mahakaleshwar Jyotirlinga) ने यह भी स्पष्ट किया है कि सामान्य श्रद्धालुओं के लिए पूर्व व्यवस्था की तरह कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन की सुविधा जारी रहेगी।
यानी जिन श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन (Mahakal Online Booking) के लिए विशेष बुकिंग नहीं कराई है, वे भी सामान्य कतार से दर्शन कर सकेंगे। दोनों आरतियों की अग्रिम बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय रहते बुकिंग कराने की अपील की है।
[caption id="attachment_102807" align="aligncenter" width="1200"]
Mahakaleshwar Temple News[/caption]
भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा
माना जा रहा है कि इस नई व्यवस्था से मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga) में भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा और भक्तों को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सकेगा। महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यह नई पहल भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित हो सकती है।