Skip to content

Punjab News: पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर ( Gurdaspur ) के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने कहा कि हमने खाना खाया और उसके बाद हमारी सेहत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का हो सकता है। वहीं, बीमार छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चों को दिया जाने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं होता और इस संबंध में वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि लापरवाही के कारण बच्चों की सेहत खतरे में पड़ी है।