Skip to content

Jalandhar News: डी ए वी महाविद्यालय जालंधर के सांस्कृतिक मेले में नितिन कोहली ने कहा-‘युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत’

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज डी ए वी महाविद्यालय जालंधर ( Jalandhar ) में आयोजित सांस्कृतिक मेले के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली जी ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तथा अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि वे स्वयं भी इसी महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं और अपनी उच्च शिक्षा यहीं से प्राप्त की थी। इस मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। [caption id="attachment_103758" align="alignnone" width="1200"] Nitin Kohli Nitin Kohli[/caption] अपने संबोधन में नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत और अन्य गतिविधियाँ भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेले में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शन और बिक्री के स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं और प्रस्तुतियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं में आत्मनिर्भरता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा नितिन कोहली को सम्मानित किया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी शिक्षा संस्थानों और युवा पीढ़ी के विकास के लिए निरंतर सहयोग देते रहेंगे।