डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab Rat in Pani Puri Golgappa Viral Video: पंजाब (Punjab) के अमृतसर में स्ट्रीट फूड की सफाई को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोलगप्पे की कांजी (पानी के लिए तैयार मसाले का मिश्रण) के बर्तन से चूहा निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है— ‘रैट इन पानी पुरी।’ इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
वायरल वीडियो पंजाब
(Punjab)
के अमृतसर (Amritsar) का बताया जा रहा है। वीडियो (Video) में दिख रहा है कि एक व्लॉगर अपने दोस्त के साथ गोलगप्पों का आनंद ले रहा था। इसी दौरान गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन में अचानक हलचल दिखाई देती है। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता, लेकिन कुछ ही क्षण बाद मसाले से सना हुआ एक चूहा पानी के अंदर से नजर आता है। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।
[caption id="attachment_103050" align="aligncenter" width="1200"]
Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video[/caption]
चूहे को निकालने की कोशिश
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि रेहड़ी मालिक तुरंत चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ सेकंड की मशक्कत के बाद चूहा गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन से बाहर कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद व्लॉगर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘करण धंजू26’ नाम के अकाउंट से 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था। अब तक इस वीडियो को 51.5 मिलियन (करीब 5 करोड़ 15 लाख) से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना अमृतसर के किस इलाके की है और वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन है।
गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन से चूहा निकल कर भागा, देखें Live
गोलगप्पे में निकला चूहा
वायरल वीडियो में व्लॉगर पहले तेज आवाज में कहता है, “गोलगप्पे में निकला चूहा।” इसके बाद वह बताता है कि वे लोग एक नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे। अचानक आवाज आई तो देखा कि पानी में चूहा था। उसने कहा कि चूहे को जल्दी से बाहर निकलवाया गया और बाद में पानी भी फिंकवा दिया गया। व्लॉगर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे लोग समय रहते नहीं देखते, तो यही पानी उनके पेट में चला जाता। उसने दर्शकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स इस घटना को खाद्य सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाकी सब कुछ तो साफ-सुथरा दिख रहा था, फिर वहां क्या हुआ? क्या चूहा बाद में आया या पहले से मौजूद था? वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि चूहा शायद उसी समय अंदर आया होगा, क्योंकि इतनी देर तक जिंदा रहना मुश्किल है।
[caption id="attachment_103049" align="aligncenter" width="1200"]
Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video[/caption]
स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर सवाल
एक अन्य प्रतिक्रिया में इसे भारतीय स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर सवाल बताया गया। इस मामले पर फूड कमिश्नर राजिंदर ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की जांच का इंतजार है, जबकि यह वीडियो लोगों को सतर्क रहने का संदेश दे रहा है।