Skip to content

Punjab: मान सरकार की तरफ से 'ब्लू क्रास' वैटरनरी स्टोर शुरू करने के साथ पशु पालकों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Punjab: मान सरकार की तरफ से 'ब्लू क्रास' वैटरनरी स्टोर शुरू करने के साथ पशु पालकों को मिलेंगी सस्ती दवाएं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार छह जिलों में 'ब्लू क्रास' वैटरनरी मैडिसन स्टोर खोलने जा रही है जिसका उदेश्य उन्नत पशु सेहत संभाल सेवाओं को और ज्यादा पहुंचयोग्य और किफ़ायती बनाना है। इस प्रोजेक्ट सम्बन्धित विवरन सांझा करते हुए पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि यह कदम किसानों पर वित्तीय बोझ को काफ़ी हद तक कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी पशु पालन सैक्टर को बढ़ावा देगा। [caption id="attachment_4207" align="aligncenter" width="800"] Gurmeet Singh Khuddian Gurmeet Singh Khuddian[/caption]

दवाओं पर छूट मिलेगी

इस योजना की रूप- रेखा के बारे में बताते हुए पंजाब के पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ( Gurmeet Singh Khudian ) ने कहा कि पशु पालकों को 'ब्लू क्रास' स्टोरों पर सभी जैनरिक वैटरनरी दवाओं पर 30 प्रतिशत की छूट और ब्रांडिड दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका उदेश्य गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं यकीनी बनाना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि 'ब्लू क्रास 'स्टोर गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब और अमृतसर जिलों में स्थित अति- आधुनिक वैटरनरी पौलीकलीनिको, जिनमें पिछले साल एडवांस्ड इन्डोर पेशेंट डिपार्टमैंट सेवाएं शुरू की गई थी, के अंदर स्थापित किए जा रहे हैं। यह वैटरनरी पौलीकलीनिक राज्य भर में मज़बूत संस्थागत और मल्टी- सपैशलटी पशु सेहत संभाल प्रणालियों स्थापित करने की तरफ पंजाब सरकार के विशेष ध्यान को दर्शाते है।

खुशहाली की रीढ़ की हड्डी

गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि हमारे किसान पंजाब की खुशहाली की रीढ़ की हड्डी है और उनके पशुओं की सेहत सीधे तौर पर उनकी आमदन और भलाई के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्लू क्रास स्टोर गुणवत्ता वाली पशु सेहत संभाल सेवाओं को किफ़ायती और पहुंचयोग्य बना कर पशुधन की सेहत और किसानों की खुशहाली की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं प्रदान करते हुए रोकथाम देखभाल को उत्साहित करके किसानों का पैसा बचाने में और ज्यादा रचनात्मिक साबित होगी। पशु पालन मंत्री ने कहा कि पौलीकलीनिको के अंदर गुणवत्ता वाली दवाओं तक किसानों की सीधी पहुंच यकीनी बनाने के साथ उनके समय की भी बचत होगी।

अर्थव्यवस्था को बड़ी मज़बूती मिलेगी

इसके साथ ही मौजूदा आईपीडी सहूलतों के साथ फार्मेसी सेवाओं का एकीकरण डायगनौसिस से ले कर रिकवरी तक पशुधन देखभाल को और ज्यादा कुशल और सुचारू बनाएगा। उन्होंने कहा कि पशुधन की तंदरुस्ती उत्पादकता में विस्तार करेगी, जिसके साथ डेयरी और सहायक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मज़बूती मिलेगी। इस पहलकदमी में प्रशासकीय वचनबद्धता को बताते करते पंजाब के पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि प्रणाली की मज़बूती और पशु पालन वेल्यु चेन में प्रत्येक हिस्सेदार की भलाई को यकीनी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलकदमियां पशुधन भलाई और ग्रामीण आर्थिकता की खुशहाली में पंजाब को अग्रणी राज्य के तौर पर और मज़बूत करेगी।