St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम में उच्च अंक प्राप्त कर ग्रुप का नाम किया रोशन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के स्टूडेंट्स ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंडक्ट की गई जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाकर ग्रुप का नाम रोशन किया है। स्टूडेंट्स के शानदार रिजल्ट ग्रुप द्वारा दी जाने वाली बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन और स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ मेंबर्स के गाइडेंस की वजह से हैं।
परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र हैं सूर्यांश शर्मा 99.074 एनटीए स्कोर के साथ, हरीश उप्पल 97.99 एनटीए स्कोर के साथ, प्राची 96.86 एनटीए स्कोर के साथ, उचिस्ता यादव 96.56 एनटीए स्कोर के साथ, प्रीतपाल गोस्वामी 96.006 एनटीए स्कोर के साथ, नूर चौधरी 95.6 एनटीए स्कोर के साथ, अकुल बंता 94.29 एनटीए स्कोर के साथ, गार्गी सारंगल 95 एनटीए के साथ, वासुअल त्यागी 93.14 एनटीए स्कोर के साथ, चिकू वालिया 93 एनटीए
स्कोर, कुणाल मल्होत्रा 92.518 एनटीए स्कोर, सिदकजोत 91 एनटीए स्कोर प्राप्त किए।