Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ASI 15,000 रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सेक्टर 127, मोहाली के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।