डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर गोली चली है जिसमें एक तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा (Moga) के किशनपुरा मोहल्ले में एक तीन वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि घर के मालिक के पास एक सुरक्षा गार्ड था, जिसके पास राइफल थी।
बच्चे के पेट में लगी गोली
तीन साल का बच्चा, जो नर्सरी का छात्र था, स्कूल से लौटा और अचानक राइफल से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान राइफल से गोली चल गई, जो बच्चे के पेट में जा लगी जिसके चलते बच्चा घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं बच्चे को घायल हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद निजी सुरक्षा गार्ड मौके से फरार हो गया है।








