Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

जालंधर (Jalandhar) में एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Highlights
  • जालंधर में भयानक सड़क हादसा
  • सफारी ने बाइक को मारी टक्कर
  • एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दे कि यह हादसा के काला सघियां रोड पर रात करीब 11 बजे उस समय हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि टाटा सफारी गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में कई फीट ऊपर उछले और काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे।

तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवारों को कुचला
तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवारों को कुचला

मृतक और घायल दोनों की पहचान जल्लोवाल आबादी के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और हादसे की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *