Amit Shah Moga Rally: मोगा रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, मोगा।
Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को मोगा में भाजपा की 'बदलाव रैली' में कई घोषणाएं कीं। भगवा पगड़ी पहने पहुंचे शाह का पंजाब भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) अपनी सरकार बनाएगी। अमित शाह (
Amit Shah
) के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया। उन्होंने कहा कि आज मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा 2027 में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी।