Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर ( Jalandhar ) में विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए एस.एस.आई को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी ASI की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो थाना नंबर-2 में तैनात था।

10 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

आरोपी पर किसी व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल 10 हजार रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था, जिसके दौरान आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।