डेली संवाद, राजपुरा। Punjab News:पंजाब में लुटेरों द्वारा एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटा और उसमें मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के राजपुरा (Rajpura) के राजपुरा-कालका रोड पर मंगलवार तड़के लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। शातिर लुटेरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटा और उसमें मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।
लाखों की नगदी लेकर फरार
बताया जा रहा है कि लुटेरे लाखों की नगदी लेकर फरार हुए हैं। वहीं यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक सफेद रंग की कार एटीएम के बाहर आकर रुकी। कार से निकले लुटेरे अत्याधुनिक गैस कटर से लैस थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने एटीएम मशीन के उस हिस्से को काट दिया जहां कैश रखा होता है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए विशेष फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिन्होंने मौके से उंगलियों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।








