Jalandhar News: जालंधर के प्रमुख स्कूल के मालिक की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत, स्कूल मालिक द्वारा दर्ज करवाए गए केस में बयान लेने पहुंची थी पुलिस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के प्रख्यात DIPS ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू को लेकर चल रही गिरफ्तारी की खबर भ्रामक है। तरविंदर सिंह राजू ने एक केस दर्ज कराया हुआ है, इसी केस के सिलसिले में पुलिस ने उनका बयान लिया है।
इस संबंध में जब DSP जलालाबाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तरविंदर सिंह राजू की तरफ से एक केस दर्ज करवाया गया है, इस केस के संबंध में विरोधी पार्टी ने भी एक केस दर्ज करवाया हुआ है जिससे तरविंदर सिंह राजू और अन्य लोगों के बयान के लिए उनके घर पुलिस आई थी।