Bodybuilder Varinder Ghuman Death[/caption]
Jalandhar News: फोर्टिस Escorts अस्पताल के चार डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर।
Jalandhar Varinder Ghuman Death Case News: जालंधर के प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। अमृतसर पुलिस ने इस मामले में फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल (Fortis Escorts Hospital, Amritsar) के चार डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एफआईआर में जिन डॉक्टरों के नाम शामिल हैं, उनमें ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ. अलका तिवाड़ी, एनेस्थीसिया विभाग की हेड डॉ. राजेंद्र कौर और कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अरुण कुमार चोपड़ा शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन (Varinder Ghuman) के परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की है।
[caption id="attachment_105572" align="aligncenter" width="1200"]
Bodybuilder Varinder Ghuman Death[/caption]
Bodybuilder Varinder Ghuman Death[/caption]