Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक और पार्षद की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, हिरासत में लिए राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा, देखें VIDEO

Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक और पार्षद की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, हिरासत में लिए राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा, देखें VIDEO
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक और जिला प्रधान राजिंदर बेरी समेत कई नेता एक होटल पर हो रही कार्ऱवाई के खिलाफ नारेबाजी करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) में कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम एक होटल के अतिक्रमण वाले हिस्से को गिराने पहुंची। इसका विरोध करने के लिए मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) और पार्षद शैरी चड्ढा भी पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई नेताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए सख्ती दिखाते हुए राजिंदर बेरी और शैरी चड्ढा सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

देखें Live..