Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, राजिंदर बेरी की अगुवाई में सड़कों पर उतरी महिलाएं

Jalandhar News: जालंधर में एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, राजिंदर बेरी की अगुवाई में सड़कों पर उतरी महिलाएं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जिला महिला कांग्रेस जालंधर (Jalandhar) शहरी अध्यक्ष कंचन ठाकुर के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन ठाकुर, जालंधर (Jalandhar) वेस्ट इंचार्ज सुरिंदर कौर, पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। [caption id="attachment_8624" align="aligncenter" width="800"] LPG LPG Price[/caption]

ये रहे मौजूद

लोगों को 3 गुना ज्यादा पैसे देकर ब्लैक में सिलेंडर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र लापता और सिलेंडर लापता के नारे लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोदी सरकार इस अहम मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

भाजपा की मोदी सरकार लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में पूरी तरह फेल हो गई है। इस मौके पर जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी, बबली बराड़, वंदना मेहता, एडवोकेट मधु रचना, आशा अग्रवाल, पल्लवी, भावना, स्नेहा, सोनम देवा, बलजीत, खुशी, मोनिका, कवि, आशा ठाकुर, रणजीत कौर, धोनी थापर, नरेश वर्मा, अरुण सहगल, गुलशन मिड्डा, हरीश अरोड़ा, प्रभदयाल भगत, करण वर्मा, अक्षवंत खोसला, यशपाल, सुधीर घुग्गी, टोनू जिंदल, विपिन कुमार, विक्रम दत्ता, आलम अली, ब्रह्म देव सहोता, मुनीश पाहवा, मुकेश ग्रोवर, अनिल कुमार, अशोक हंस, रवि बग्गा, राहुल धीर मौजूद थे।