Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बजट मीटिंग 30 मार्च को, मेयर वनीत धीर पेश करेंगे 569.40 करोड़ रुपए का बजट, विकास कामों में तरजीह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास के लिए मेयर वनीत धीर 30 मार्च को नगर निगम के हाउस की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बजट भी पेश किया जाएगा। साल 2026-2027 के लिए मेयर वनीत धीर ने 569.40 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है। जिसमें 200 करोड़ रुपए विकास कामों में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 312.70 करोड़ रुपए विभागों पर और 55.56 करोड़ रुपए अन्य खर्चें होंगे। जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि साल 2025-26 में 495.86 करोड़ रुपए बजट था, जिसमें 474.54 करोड़ रुपए की आमदनी और प्राप्तियां हुई थी। जिसके मद्देनजर साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इसमें शहर के विकास कामों को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने कहा है कि शहर के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को भी आमदनी को अचीव करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में विकास काम तेजी के साथ होगा। (Municipal Corporation Jalandhar Budget 2026-2027)

पढ़ें बजट