Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम

Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के फिल्लौर में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रक ड्राइवर की झपकी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी लेन में जा पहुंचा। यह घटना जालंधर-लुधियाना हाईवे पर सुबह करीब 5 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जालंधर (Jalandhar) से लुधियाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया। बेकाबू ट्रक ने हाईवे की रेलिंग को तोड़ दिया और दूसरी दिशा में पहुंच गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया। [caption id="attachment_104696" align="aligncenter" width="1200"] Accident News Accident News[/caption]

राहत कार्य शुरू किया

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थिति को संभालने के लिए तीन क्रेन बुलाई गईं, ताकि ट्रक और ट्राले को हटाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

क्रेन चालक अमरिंदर सिंह के अनुसार, ट्राले का वजन काफी अधिक होने के कारण उसे हटाने में काफी दिक्कत आई। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े 5 बजे हादसे की सूचना मिली थी और वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद ट्राले को हटाया जा सका।

हाईवे पर लंबा जाम

इस दौरान जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक प्राइवेट बस चालक गुरजीत सिंह ने बताया कि ट्राला दूसरी लेन में फंस जाने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। हालांकि प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास लगातार जारी रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।