डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सफाई मुलाजिमों ने एक बार फिर वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को गुस्साए मुलाजिमों ने कूड़े से भरे ट्रकों को नगर निगम मुख्यालय के बाहर लाकर खड़ा कर दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
[caption id="attachment_105504" align="aligncenter" width="1200"]
Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation[/caption]
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सफाई कर्मचारियों के नेता सनी सहोता और उनके साथियों ने मेयर कार्यालय के सामने भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों से वेतन लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुलाजिमों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी
इस हड़ताल का असर शहर (
Jalandhar
) की सफाई व्यवस्था पर पड़ना शुरू हो गया है। कूड़ा उठान (लिफ्टिंग) पूरी तरह ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में जालंधर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लग सकते हैं। इससे न केवल लोगों को परेशानी होगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं।
[caption id="attachment_105505" align="aligncenter" width="1200"]
Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation[/caption]
नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। शहरवासियों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।