Skip to content

LPG Cylinder Shortage: हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, CM ने अफवाहों पर लगाई रोक

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। LPG Cylinder Shortage: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति संपूर्ण रूप से सामान्य और निर्बाध है। मुख्यमंत्री ( Nayab Singh Saini ) ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियां गैस की निरंतर प्राप्ति का पूरा आश्वासन दे रही हैं। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति में तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।