LPG Cylinder Shortage: पंजाब में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब के बरनाला (Barnala) में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक 66 साल के बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Died
Highlights
  • बरनाला में गैस सिलेंडर लाइन में मौत
  • 66 वर्षीय भूषण कुमार की हार्ट अटैक से मौत
  • सिलेंडर लेने के लिए दो घंटे खड़े रहने के बाद गिर पड़े
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। LPG Cylinder Shortage: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से LPG की समस्या को लेकर पंजाब समेत पूरे देश में लोगों में दहशत मची हुई है। इसी बीच पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बरनाला (Barnala) में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक 66 साल के बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भूषण कुमार मित्तल निवासी गांव शहना के रूप में हुई है।

दो घंटे लाइन में खड़े रहे

बताया जा रहा है कि बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और इलाके में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में गैस सिलिंडर की कमी की खबरों के कारण लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी वजह से कई लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर कतार में लग रहे हैं ताकि समय रहते सिलिंडर मिल सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *