Nancy Grewal: नैंसी ग्रेवाल की मां ने रोते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो, कहा- मैं पागल हो गईं हूं, देखें
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Nancy Grewal: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार खबरें इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि नैंसी की मां ने अपनी बेटी की सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर कर उन लोगों से माफी मांगी जिन पर उन्होंने पहले गंभीर आरोप लगाए थे।
मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल (
Nancy Grewal
) की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो सांझा करते हुए अपनी बात रखी है। रोते-बिलखते उनका कहना है कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी को खोने का दुख सहन नहीं कर पा रही हैं।
वीडियो में नैंसी की मां की हालत बेहद नाजुक और टूट चुकी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और इस समय मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं।