Punjab News: निवेश सम्मेलन के दौरान मार्कफेड के उत्पादों में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे निवेश सम्मेलन के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों पर डेलीगेट्स द्वारा भरपूर रुचि दिखाई जा रही है।
पंजाब (
Punjab
) के सहकारी संस्थान मार्कफेड द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इस स्टॉल पर मार्कफेड द्वारा चावल, शहद, डिब्बाबंद सब्जियां, मल्टीग्रेन दलिया, गुड़-शक्कर, सरसों का तेल, घी, अचार और आटा सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।
मार्कफेड स्टॉल के नोडल इंचार्ज अनिल कुमार पुरी ने बताया कि इस सम्मेलन में भाग लेने आए डेलीगेट्स द्वारा मार्कफेड के शहद, मसाला गुड़, तेल, अचार और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के बारे में सबसे अधिक जानकारी ली जा रही है।