Petrol-Diesel Price[/caption]
Petrol Price Hike: महंगा हुआ पेट्रोल, 2 रुपए बढ़े दाम; नए रेट लागू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Petrol Price Hike: पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए नए रेट शुक्रवार सुबह 6 बजे से पूरे राज्य में लागू हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण की गई है। अमेरिका, इजराइल और
ईरान (Iran)
के बीच बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार पर पड़ा है, जिससे प्रीमियम फ्यूल महंगा हो गया है। मोहाली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत पहले 105.12 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 107.13 रुपए हो गई है। इसी तरह राज्य के सभी जिलों में प्रीमियम पेट्रोल के रेट में समान रूप से 2 रुपए का इजाफा किया गया है।
[caption id="attachment_5246" align="aligncenter" width="800"]
Petrol-Diesel Price[/caption]
Petrol-Diesel Price[/caption]