Punjab News: पंजाब के बजट में बागवानी क्षेत्र को नई गति देने के लिए सरकार का 10 वर्षीय रोडमैप तैयार: मोहिंदर भगत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब के बजट में बागवानी क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों का विशेष रोडमैप तैयार किया है। इससे बागवानी क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बागवानी क्षेत्र को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) की सहायता से लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट अगले 10 वर्षों में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का उद्देश्य पंजाब में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को प्रोत्साहित करना है।