Daily Samvad
  • लेटेस्ट खबरें
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • एजुकेशन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • धर्म
  • Punjab
  • पंजाब
  • news
  • Latest News
  • Punjab News
  • लेटेस्ट खबरें
  • Hindi News
  • Daily News
  • Daily Update
  • Breaking News
Daily SamvadDaily Samvad
Font ResizerAa
Search
  • लेटेस्ट खबरें
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • एजुकेशन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Daily Samvad. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Daily Samvad > पंजाब > Punjab News: साइबर धोखाधड़ी करने वालों गिरोह गिरोह का पर्दाफाश, 5100 US मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बरामद, 3 गिरफ्तार
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: साइबर धोखाधड़ी करने वालों गिरोह गिरोह का पर्दाफाश, 5100 US मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बरामद, 3 गिरफ्तार

Daily Samvad
Last updated: 20 March, 2026 8:08 pm
By
Mansi Jaiswal
Share
4 Min Read
Individuals Involved in Routing Fraudulent Funds Arrested
Individuals Involved in Routing Fraudulent Funds Arrested
SHARE
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने साइबर धोखाधड़ी करने वालों को फर्जी फंडों की रूटिंग, लेयरिंग और सेटलमेंट के लिए चालू बैंक खाते (म्यूल खाते) खोलने और उपलब्ध करवाने में शामिल गिरोह के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके गिरोह का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब (Punjab) गौरव यादव ने आज यहां दी। म्यूल खाता ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे अपराधी खाता धारक की जानकारी के बिना या कई बार उसकी मिलीभगत से गैर-कानूनी फंड प्राप्त करने, ट्रांसफर करने या लॉन्ड्रिंग करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Individuals Involved in Routing Fraudulent Funds Arrested
Individuals Involved in Routing Fraudulent Funds Arrested

5100 यूएसडीटी मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बरामद

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजीत सिंह, रमन राय और सुखदेव सिंह के रूप में हुई है, जो सभी फाजिल्का के जलालाबाद के निवासी हैं और वर्तमान में मोहाली के फेज-5 में किराए के कमरे से ‘ब्रदर ट्रेडर्स’ के नाम से चालू बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस टीमों ने गिरोह से जुड़े बैंक खातों में लगभग 20 लाख रुपये जब्त किए हैं। इसके अलावा 23 ए.टी.एम. कार्ड, दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, जाली बैंक/ केवाईसी दस्तावेज जिनमें 14 चेक बुकें और उद्यम सर्टिफिकेट, छह टिकटें और 5100 यूएसडीटी मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बरामद की गई है।

50 लाख रुपये का कमीशन कमा चुके

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पिछले दो सालों से ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल थे, साइबर धोखाधड़ी करने वालों को म्यूल बैंक खाते प्रदान करके अब तक लगभग 50 लाख रुपये का कमीशन कमा चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘बैंक खाते जाली तरीके और फर्जी दस्तावेजों से खोले गए थे और जांच से बचने के लिए, आरोपियों ने मोहाली में एक किराए के कमरे में फर्जी कारोबार सेट किया हुआ था और समय-समय पर होर्डिंग बदलते रहते थे।’’ ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) साइबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि यह कार्रवाई साइबर अपराध को रोकने के लिए चल रहे ऑपरेशनों के तहत की गई है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

केस दर्ज

उन्होंने कहा, ‘‘जांच से पता लगा है कि आरोपी व्यक्ति टेलीग्राम के माध्यम से सीधे तौर पर चीनी नागरिकों से जुड़े हुए थे और उन्हें बैंक खाते प्रदान करवाकर यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में मुनाफा प्राप्त करते थे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि आई4सी के समन्वय पोर्टल पर पुष्टि किए गए अंतर-राज्यीय लिंकेज के माध्यम से ये म्यूल खाते 24 साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों से जुड़े हुए थे, जिनमें 26.65 लाख रुपये लीन मार्क कर दिए गए हैं।

विशेष डीजीपी ने कहा कि इस गिरोह से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के अन्य पीड़ितों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क की पड़ताल के लिए बरामद किए गए ए.टी.एम. कार्डों की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 16 दिनांक 17/3/2026 को पुलिस स्टेशन स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब में बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया है।

















TAGGED:Accounts FrozenAccounts of certain Chinese nationalsArrestedCryptocurrencyMemberMule Account GangPunjabTransferring FundsUS Dollarsअमेरिकी डॉलर मूल्यक्रिप्टोकरेंसी बरामदखातोंखातों में पैसे भेजनेचीनतीन व्यक्ति गिरफ्तारधोखाधड़ीफ्रीजम्यूल अकाउंट गिरोह
Share This Article
Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Daily Samvad
ByMansi Jaiswal
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Previous Article Jalandhar Vigilance Raid Jalandhar News: जालंधर के जेपी नगर में अवैध मार्केट, फुटबाल चौक पर चार मंजिला इमारत समेत कई इमारतों और कालोनियों की चेकिंग
Next Article Meeting Held Between Minister Sanjeev Arora, Nitin Kohli, and Mayor Vineet Dheer Jalandhar News: जालंधर में विकास की गति तेज़, मंत्री संजीव अरोड़ा, नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर की महत्वपूर्ण बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana Government

Punjab Government

Latest News

Punjab News: सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 4.13 किलो हेरोइन बरामद
Salman Khan: सादगी या स्टाइल? सलमान खान के फटे जूतों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Punjab News: चंडीगढ़ ग्रेनेड धमाका: दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक कुल 7 गिरफ्तारियां
Punjab: मुख्यमंत्री मान PRTC की 100 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, पंजाब के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की ओर बड़ा कदम
UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

You May also Like

CM Mann gifts development projects
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab: मुख्यमंत्री मान द्वारा 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

5 April, 2026
DIPS: Where education is not just academics, but a vibrant experience.
एजुकेशनलेटेस्ट खबरें

DIPS News: डिप्स: जहाँ शिक्षा सिर्फ पढ़ाई नहीं, एक जीवंत अनुभव है

5 April, 2026
CM Yogi Watches Theatrical Performance
उत्तर प्रदेशलेटेस्ट खबरें

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखी ‘आनंद मठ’ की नाट्य प्रस्तुति

5 April, 2026
Accident News
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Accident News: पंजाब में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर SGPC कर्मचारी की मौत

5 April, 2026
Baljinder Singh commits suicide in Patiala, naming former Congress MLA
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: व्यक्ति ने पूर्व MLA का नाम लेकर किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

5 April, 2026
Resign
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: कांग्रेस में सियासी घमासान, महिला कांग्रेस प्रधान ने दिया इस्तीफा

5 April, 2026
Blackmail
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR, ठेकेदार से 1.20 करोड़ रुपए मांगा था

5 April, 2026
GST Scam
उत्तर प्रदेशलेटेस्ट खबरें

GST News: ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत, GST अफसरों पर हत्या करवाने का आरोप, कुछ दिन पहले Tax चोरी में पकड़ी गई थी गाड़ी

5 April, 2026
Show More
  • More News:
  • Punjab
  • पंजाब
  • news
  • Latest News
  • Punjab News
  • लेटेस्ट खबरें
  • Hindi News
  • Daily News
  • Daily Update
  • Breaking News
  • Big News
  • Punjab Hindi News
  • Jalandhar
  • देश
  • Jalandhar News
  • Today Hindi NEWS
  • Punjab news In Hindi
  • Latest News In Hindi
  • Daily News In Hindi
  • उत्तर प्रदेश
About Us
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ हम राजनीति, देश-प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आपके तक पहुँचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना।
संपर्क नंबर: +91-98881-90945
ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
राज्य की खबरें
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
अन्य खबरें
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
महत्वपूर्ण लिंक
  • Code of ethics
  • Editorial Policy & Corrections Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Technical Support
2025 Daily Samvad. All Right Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?