Narendra Modi[/caption]
Punjab News: अब प्रधानमंत्री मोदी के लिए आगे बढ़ने और वास्तव में ‘युद्ध रोकने’ की जिम्मेदारी लेने का समय आ गया: मुख्यमंत्री
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: खाड़ी देशों में बढ़ते वैश्विक तनाव और प्रमुख समुद्री मार्गों में रुकावट के कारण बाजारों में उत्पन्न हो रही अस्थिरता के मद्देनज़र पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से निर्णायक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिम्मेदारी उठाने और देश की आर्थिक तथा ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा के लिए भारत के वैश्विक संबंधों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (
Narendra Modi
) विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मौजूदा परिस्थितियां देश को “विश्व चेेला” बनाने का खतरा पैदा कर सकती हैं। प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ बुलाई गई वर्चुअल बैठक का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है।
[caption id="attachment_85473" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi[/caption]
Narendra Modi[/caption]