Punjab: शहर के प्रमुख कारोबारी के 3 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ मारा छापा, कार्रवाई जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab IT Raid in Ludhiana: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख कारोबारी प्रतिष्ठान सलूजा मोम एंड मी के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। यह कार्रवाई आयकर विभाग की रेंज-1 टीम द्वारा की गई, जिससे व्यापारिक हलकों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब
(Punjab)
के लुधियाना (Ludhiana) में विभागीय अधिकारी दोपहर करीब 12 बजे जवाहर नगर कैंप, बीआरएस नगर और घुमार मंडी स्थित शो-रूम पर एक साथ पहुंचे। टीम के पहुंचते ही सभी परिसरों में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने सबसे पहले स्टॉक का मिलान करने के लिए स्टॉक टेकिंग का कार्य शुरू किया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था।