Skip to content

Petrol-Diesel Crisis: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें, जालंधर में पेट्रोल पंप बंद

Petrol-Diesel Crisis: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें, जालंधर में पेट्रोल पंप बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Petrol-Diesel Crisis: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाहों से हड़कंप मच गया है। पंजाब भर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के चलते ईंधन आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं लोगों की घबराहट की वजह से जालंधर ( Jalandhar ) में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। जानकारी मिल रही है कि जालंधर में BMC चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया।

पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म

इसके साथ ही लुधियाना में भी लोग गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं। इस वजह से भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो गया है। जिसके बाद पंप को बंद कर दिया गया है। लुधियाना में अब सिर्फ सिर्फ गाड़ियों में तेल मिलेगा। कैनी वगैरह में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमृतसर में कुछ तेल कंपनियों की ओर से रेट बढ़ाए जाने और आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच अधिकतर पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक हो गए है। वहीं जो पेट्रोल पंप अभी चालू हैं, वहां गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।