Punjab: स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान के तहत लगाए गए राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच कैंपों के दौरान लगभग 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को अपना अनमोल धरोहर मानती है और उनकी सुरक्षा तथा सम्मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। डॉ. बलजीत कौर ने (
Dr. Baljit Kaur
) जोर देकर कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवारों और समाज की मजबूत नींव हैं, जिनके अनुभव भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और अपनत्व के साथ जीवन बिताने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाए।