Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
vigilance Bureau arrested news
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान फरवरी महीने में 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों के तहत 17 सरकारी अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

Punjab News: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात "अरबपति" अफसर की सैंट्रल एजैंसी से शिकायत
bribe

26 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए

प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 26 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 3 विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि 35 मुलजिमों के खिलाफ 9 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए, जिनमें 11 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर किए गए और लड़े गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों का फैसला सुनाया, जिसमें चार व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया और साढ़े तीन साल से चार साल तक की कैद तथा 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *