Jalandhar News: जालंधर में चीफ विजीलैंस अफसर का छापा! होटल मैरिटन प्रोजैक्ट की जांच की, कई कालोनियों और बिल्डिंग्स की जांच जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में बिल्डिंग ब्रांच की लगातार शिकायतों के बीच आज स्थानीय निकाय विभाग पंजाब की टीम ने छापा मारा। स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस टीम ने जालंधर में बन रही कामर्शियल इमारतों और कई कालोनियों की जांच की। चीफ विजीलेंस अफसर (CVO) की अगुवाई में विभाग की दो टीमों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में चल रहे प्रोजैक्ट का मुआयना किया। इस दौरान टीम नगर निगम दफ्तर भी पहुंची।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस टीम ने शुक्रवार सुबह जालंधर
(Jalandhar)
पहुंची। सबसे पहले टीम ने जालंधर कैंट के पास रेलवे लाइन लाइन से सटाकर बनाए जा रहा होटल मैरिटन के प्रोजैक्ट का जायजा लिया। आरोप है कि जिस जमीन पर यह प्रोजैक्ट बनाया जा रहा है, उसका करोड़ों रुपए बिजली बिल बकाया है, बावजूद नगर निगम और इनवेस्ट पंजाब के कुछ अफसरों ने इस प्रोजैक्ट पर दरियादिली दिखाई है।