Punjab News: पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से 13.65 लाख लाभार्थी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को मजबूत करने के लिए लगातार जन-केन्द्रित कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा रहा है।
डॉ. बलजीत कौर (
Baljit Kaur
) ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा लगभग रु28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में।