Punjab Weather Update: बढ़ती गर्मी के बीच मिली राहत, पंजाब समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पंजाब (Punjab) के कई जिलों में मौसम ठंडा हुआ पड़ा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में एक ऐसा सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-राजस्थान में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • मार्च में गर्मी, अब ठंड का असर
  • पंजाब-हरियाणा में मौसम बदलेगा
  • उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मार्च के महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों में तो मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम के करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। आज पंजाब (Punjab) के कई जिलों में मौसम ठंडा हुआ पड़ा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में एक ऐसा सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-राजस्थान में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बारिश की संभावना

बता दे कि आज 12 मार्च को पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 12 मार्च को उत्तर भारत के 7 राज्यों में परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 12 मार्च की शाम से आसमान में बादल छाएंगे। वहीं, दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 12 से 1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *