Punjab News: सीएम भगवंत मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की। यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर उपस्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे “नशों विरुद्ध युद्ध” अभियान की निरंतरता में पंजाब (
Punjab
) की युवा पीढ़ी को बचाने, युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने और राज्य को फिर से हंसता-खेलता एवं रंगला बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में यह विशाल मैराथन आयोजित की जा रही है।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी खटकड़ कलां में शहीदों को नमन करने के बाद किया था और यहां हर वर्ष शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी सम्मान के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित की जा रही है।