Punjab News: पंजाब में रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, व्हाट्सएप कॉल कर दी जान से मारने की धमकी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जीरकपुर।
Punjab News: पंजाब में कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गैंगस्टरों द्वारा लोगों को फोन कर उनसे फिरौती मांगी जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी मांगी गई है।
मोहाली के जीरकपुर (
Zirakpur
) इलाके में एक रियल एस्टेट कारोबारी से एक बड़े अपराधी ने 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है। धमकी देने वाले ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया और कहा कि कारोबारी का घर, दफ्तर और गाड़ियां उसकी निगरानी में हैं।