Accident News: पंजाब में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर SGPC कर्मचारी की मौत

अमृतसर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसजीपीसी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो SGPC में कार्यरत थे।

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Highlights
  • अमृतसर में दर्दनाक हादसा
  • तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर
  • SGPC कर्मचारी की मौके पर मौत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतस​र। Accident News: पंजाब के अमृतसर से दर्दनाक हादसा की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमृतसर (Amritsar) के अजनाला इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसजीपीसी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार टिप्पर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, परमजीत सिंह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव गग्गोमाहल के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रहे टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर गए और टिप्पर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Amritsar SGPC Employee Death
Amritsar SGPC Employee Death

मृतक के मामा जसवीर सिंह ने बताया कि परमजीत अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं—सुखमन (2 वर्ष) और किरत (4 वर्ष)। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में टिप्पर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *