Punjab News: पंजाब में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border illegal arms smuggling module
Highlights
  • चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
  • सात पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद
  • पाकिस्तान से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके कब्जे से भरी मात्रा में हथियार बरामद किए है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई में पुलिस ने सात पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर रहे थे। हथियार अटारी सेक्टर के पास भारतीय सीमा में भेजे जाते और पूर्व निर्धारित स्थानों पर रखे जाते, जहां से आरोपी उन्हें स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाते थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

FIR छेहरटा थाने में दर्ज की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि हथियार पंजाब के अंदरूनी इलाकों में वितरित किए जा रहे थे, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था और आम जनता के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के जुड़े हिस्सों को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *