Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाखी पर्व

Muskaan Dogra
3 Min Read
इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाखी पर्व
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में स्कूलों से लेकर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन तथा इनोसेंट आर्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने बैसाखी के त्यौहार को बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया। “पंजाबी सभ्याचार” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

कॉलेज के विद्यार्थियों तथा नन्हे मुन्नों ने अपने पारंपरिक पंजाबी परिधान- फुलकारी दुपट्टा, सलवार-कमीज, कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहनकर पूरे आत्मविश्वास के साथ रैम्प पर चलकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इनोसेंट हार्ट कॉलेज की विद्यार्थी अध्यापिकाओं ने बैसाखी के धार्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए सिखों के दसवें गुरु ‌ गोविंद सिंह जी के नेतृत्व में खालसा पंथ की स्थापना की चर्चा की। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने जोश और उल्लास से भरे पंजाबी लोकगीतों तथा लोकनृत्यों के माध्यम से पंजाब की परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया।

इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाखी पर्व
इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाखी पर्व

उनके हर कदम और हर ताल में बैसाखी की जीवंतता और ऊर्जा झलक रही थी।कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय लोक गेम्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने ट्रेडिशनल पंजाबी खेलों को खेला तथा आनंद उठाया। बैसाखी का यह पर्व शिक्षा और उत्सव का एक अद्भुत संगम रहा। इसने न केवल सांस्कृतिक विरासत के महत्व को उजागर किया, बल्कि छात्रों के बीच सामूहिकता की भावना को भी मजबूत किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने नजदीकी गांव का दौरा किया तथा पंजाबी सभ्याचार का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अतिरिक्त अंबेदकर जयंती के अवसर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तथा क्विज का आयोजन किया गया एवं कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने कांस्टीट्यूशनल लिटरेसी सेशन में भाग लेकर संविधान तथा उसकी प्रगति।पर चर्चा की। विशेष प्रार्थना सभा में डॉक्टर बी. आर. अंबेदकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *