डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के दिवंगत नेता जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने घर वापसी कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के दिवंगत नेता जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ आज फिर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गए हैं। वह आज पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गांव बादल में अपने घर पर औपचारिक रूप से वापस लौटे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मक्खन सिंह बराड़ को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बादल गांव में शिरोमणि अकाली दल में शामिल किया। बता दे कि मक्खन बराड़ ने तीन दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (पुनर् सुरजीत) की प्राइमरी मेंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।









