डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों द्वारा प्रदर्शन करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि किसान संगठनों ने जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
यह प्रदर्शन ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान, बुढ़ापा पेंशन और अन्य कई मांगों को लेकर किया गया। किसानों का कहना है कि पिछले कई हफ्तों से लगातार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें गिर गई हैं और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस मुश्किल समय में वे प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने उनके खेतों का जायजा नहीं लिया। वहीं पंजाब के विभिन्न जिलों में भी किसानों ने जिला मुख्यालयों पर धरने दिए।
उनकी प्रमुख मांगों में ऋण माफी, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), बुढ़ापा पेंशन और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा शामिल है। किसानों ने विशेष रूप से मांग की है कि सरकार तुरंत अपने अधिकारियों को मौके पर भेजकर फसलों का निरीक्षण कराए और क्षतिग्रस्त फसलों के लिए उचित मुआवजा प्रदान करे।








