Chandigarh: चंडीगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को लगी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Chandigarh Police Encounter News: चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी ‘गोलू गोहाना’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास की गई, जहां पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।
चंडीगढ़
(Chandigarh)
पुलिस के अनुसार, टीम पहले से इलाके में तैनात थी और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसे घेर लिया गया। खुद को घिरा देख ‘गोलू गोहाना’ ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान हालात तेजी से बिगड़ गए और पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू में आ गया।