Skip to content

Chandigarh News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर PGI डॉक्टर से करोड़ों की ठगी, वाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया निशाना

Chandigarh News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर PGI डॉक्टर से करोड़ों की ठगी, वाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया निशाना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर PGI के डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि चंडीगढ़ में ठगों ने PGI के डॉक्टर से करोडों रुपए की ठगी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ ( Chandigarh ) में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर PGI के एक डॉक्टर को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 1.10 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता डॉ. राकेश प्रभुगौड़ पाटिल, निवासी सेक्टर-38, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में इंटरनेट के माध्यम से शेयर मार्केट के बारे में जानकारी लेना शुरू किया था।

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा

इसी दौरान जनवरी 2026 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। ठगों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर डॉक्टर से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। [caption id="attachment_106022" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Fraud[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉक्टर ने करीब 25 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.10 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। डॉक्टर के मुताबिक शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने विभिन्न बहानों से उनसे और पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए। ठगों ने खुद को RBI और ED का अधिकारी बताते हुए “सुरक्षा प्रक्रिया” के नाम पर डॉक्टर से 10 लाख रुपए और मांग लिए। इस दौरान डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क किया। जब डॉक्टर ने अन्य लोगों से बात की तो उन्हें पता चला कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।